अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, आठ घायल
गढ़वा : एनएच-75 गढ़वा-मुड़ीसेमर सड़क में गढ़वा थाना के खजुरी गांव के निकट गुरुवार की सुबह दो अलग-अलग द
गढ़वा : एनएच-75 गढ़वा-मुड़ीसेमर सड़क में गढ़वा थाना के खजुरी गांव के निकट गुरुवार की सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायल डंडई के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पहली घटना में गढ़वा से डंडई की ओर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर खजुरी गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रहे गणेशा नामक यात्री बस जा टकराई। इसमें ऑटो पर सवार आठ लोग घायल हो गये। ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से पशु व्यवसायी प्रेम साव की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल गढ़वा में हो गई। प्रेम साव मेराल थाने के तेनार गांव के रहने वाले थे।
पोस्टमार्टम में हो रहे विलंब से वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गये तथा सदर अस्पताल के सामने एनएच-75 सड़क को शव के साथ करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जाम स्थल पहुंचे थाना प्रभारी निरंजन कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना खजुरी गांव के निकट सुबह नौ बजे घटी जहां गणेशा नामक यात्री बस संख्या जेएच 03 ई 9959 तथा टेम्पो संख्या जेएच 14 बी 7798 की आमने-सामने की भिडंत हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच के लोग घायल हो गए। घायलों में डंडई निवासी 60 वर्षीय अमरूद्दीन अंसारी, उनकी पत्नी ईजा देवी, खुर्शीद अंसारी के 4 वर्षीय दिलकश अंसारी, मुस्लिम अंसारी की 6 वर्षीय पुत्री निकहत जहां व 14 वर्षीय नदीरा खातून, फकरूद्दीन अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र आरिफ अंसारी, कुतबुद्दीन अंसारी का पुत्र दानिश अंसारी तथा जाकीर अंसारी शामिल हैं। दूससी घटना में टेंपों के अनियंत्रित होकर पलटन से इसमें सवार मेराल थाने के तेनार निवासी पशु व्यवसायी प्रेमन साव गंभीर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई।