पटाखों से करें परहेज
गढ़वा : दीपावली पर हम सभी लोग पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लें। प्रयास करें कि पटाखों का प
गढ़वा : दीपावली पर हम सभी लोग पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लें। प्रयास करें कि पटाखों का प्रयोग नहीं करें तथा फूलझड़ी जलाकर दीपावली मनाएं। हम सभी का यह कर्त्तव्य है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुछ न कुछ अपना योगदान दें। दीपावली से ही इसकी शुरुआत करने की जरूरत है।
वीरेंद्र साव, जिप सदस्य
----------------
दीपों का पर्व दीवाली हमें सादगी और पूरी संजीदगी के साथ मनाना चाहिए। हम सबों की परंपरा रही है कि मिट्टी से बने दीपक को जलाकर अपने घरों को रोशन करें। मौके पर हमें पटाखा फोड़ने से परहेज करना चाहिए। अगर बच्चे पटाखा फोड़ रहे हैं तो परिवार के किसी बड़े सदस्य को वहां जरूर उपस्थित रहना चाहिए। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होनी चाहिए।
सत्यनारायण यादव, जिप उपाध्यक्ष, गढ़वा।