अंचल निरीक्षक ने जब्त किया पेड़
रामगढ़ : रामगढ़.हंसडीहा मुख्यमार्ग पर ¨पडारी गांव के पास शनिवार की दोपहर अंचलाधिकारी रामा रविदास के
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:45 PM (IST)
रामगढ़ : रामगढ़.हंसडीहा मुख्यमार्ग पर ¨पडारी गांव के पास शनिवार की दोपहर अंचलाधिकारी रामा रविदास के निर्देश पर अंचल निरीक्षक ग्रबियल मुर्मू ने सड़क किनारे कटे विशाल आम के पेड़ को जब्त किया है। पेड़ को जब्त कर अंचल निरीक्षक ने ¨पडारी के ग्राम प्रधान के जिम्मे कर दिया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचलाधिकारी ने देखा कि ¨पडारी गांव के पास सड़क किनारे विशाल आम का पेड़ काट कर गिराया गया है। इसके बाद सीओ ने अंचल निरीक्षक को इसे जब्त करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि जांच कराने के बाद ही पेड़ का छोड़ा जाएगा। यदि सरकारी जमीन का पेड़ का काटा गया है तो काटनेवाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें