Move to Jagran APP

तालाब में डूबने से युवक की मौत

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डांड़ो पंचायत के कुशडीहा गांव के बाहर तालाब में शनिवार की दोपहर कुशबेदिया गांव के 35 वर्षीय सुशील मुर्मू की डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:42 PM (IST)
तालाब में डूबने से युवक की मौत

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डांड़ो पंचायत के कुशडीहा गांव के बाहर तालाब में शनिवार की दोपहर कुशबेदिया गांव के 35 वर्षीय सुशील मुर्मू की डूबने से मौत हो गई। शाम चार बजे पंचायत के मुखिया सुलेमान बास्की के नेतृत्व में काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से तालाब से शव को बाहर निकाला गया।

loksabha election banner

शनिवार की दोपहर सुशील मुर्मू अपने गांव के एक बच्चा के साथ कुशडीहा स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया। उसे पहले से ही मिर्गी का दौरा पड़ता था। मछली पकड़ने के दौरान दौरा पड़ने से तालाब में गिरकर छटपटाने लगा। उसके साथ आए बालक ने शोर तक नहीं मचाया। तालाब के दूसरे छोर पर कुशबेदिया गांव की ही एक महिला स्नान कर रही थी। उसने सुशील को डूबता देख स्नान करना छोड़ा और सीधे भागकर गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए।

पंचायत के मुखिया सुलेमान बास्की भी सूचना मिलने पर पहुंचे। इसके बाद कई लोगों ने तालाब में छलांग लगाकर उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद तालाब में जाल फेंका गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पंचायत के मुखिया स्वयं तालाब में कूद गये तथा गोताखोर की तरह अंदर से सुशील मुर्मू का शव को बाहर निकाला। सुशील मुर्मू के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.