युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
दुमका भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को भाजपा चुनाव कार्यालय न्यू बाबू पाड़ा में झामुमो एवं अन्य दलों के कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दुमका : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रविवार को भाजपा चुनाव कार्यालय न्यू बाबू पाड़ा में झामुमो एवं अन्य दलों के कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दुमका विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी ने सभी का भाजपा का पट्टा एवं पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया। नए सदस्य ने एक स्वर में कहा कि जिस प्रकार देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, उसी प्रकार दुमका के विकास के लिए दुमका की बेटी डॉक्टर लुईस मरांडी ने हर संभव प्रयास किया।
जिसके तहत आज दुमका में विकास के नए आयाम निíमत हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण, महिला पॉलिटेक्निक का निर्माण, केंद्रीय विद्यालय का निर्माण, एकलव्य विद्यालय का निर्माण, नवोदय विद्यालय का निर्माण, आर्चरी एकेडमी का निर्माण, सहित दुमका के हर गली मोहल्ले में आज पक्की सड़क लाइट आदि का निर्माण सिर्फ और सिर्फ दुमका की बेटी का मेहनत एवं मजबूत नेतृत्व क्षमता का नतीजा है इसलिए हम लोगों ने यह ठाना है कि दिल से दीदी, फिर से दीदी का नारा अपनाकर पुन: दीदी को दुमका का विधायक बनाना है।
मौके पर जिलाध्यक्ष निवास मंडल, मुकेश अग्रवाल, माíटन किस्कू, अमित रक्षित, नवल किस्कू, मलय नाग, चंदन कुमार, अजय शर्मा, अमर कुमार, विकी राउत, रोहित तिवारी, विकी गुप्ता, बाटुल, अंकित केशरी, राजू कुमार सहित सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।