मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत
दलाही मसलिया थाना क्षेत्र के मसानजोर गांव में मंगलवार को तालाब में मछली मारने गए 26 वर्षीय ओकील मुर्मू की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। परिजन के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। ओकील सुबह पांच साथियों के साथ मछली मारने के लिए तालाब पर गया था।
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के मसानजोर गांव में मंगलवार को तालाब में मछली मारने गए 26 वर्षीय ओकील मुर्मू की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। परिजन के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। ओकील सुबह पांच साथियों के साथ मछली मारने के लिए तालाब पर गया था। उसने तालाब में जाल डाला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जाल निकालना चाहा तो नहीं निकला। जाल फंस गया था। जाल को निकालने के लिए डुबकी लगाई। काफी देर तक तक वह बाहर नहीं आया तो साथी प्रेम सोरेन ने अन्य साथी के साथ डुबकी लगाई और उसे बाहर निकाला। बेहोशी अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची और शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस से अनुरोध किया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। पुलिस ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। ओकील की मौत के बाद पत्नी सुमिता देवी व तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।