शराब पिलाने के बाद की थी छोटे भाई की हत्या
मुफस्सिल थाना के मुड़भंगा में अवैध संबंध के शक में छोटे भाई की हत्या करने के आरोपित ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को आरोपित अमीन मुर्मू को पुछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जागरण संवाददाता, दुमका : मुफस्सिल थाना के मुड़भंगा में अवैध संबंध के शक में छोटे भाई की हत्या करने के आरोपित ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मंगलवार को आरोपित अमीन मुर्मू को पुछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले का अनुसंधान कर रहे सहायक अवर निरीक्षक मिथुन किस्कू ने बताया कि दोनों भाई आदतन शराबी था वहीं दोनों में आए दिन गाली गलौज होते रहता था। अमीन शरीर से कमजोर और रसका हस्टपुष्ट था। रविवार को दोनो भाई ने एक साथ बैठक कर शराब पी। रसका पीने के बाद सो गया। अमीन की पत्नी से रसका का अवैध संबंध था, इस बात का गुस्सा उसके मन में था। नशे की वजह से उसने रात को ही छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि कि रसका की पत्नी बंगाल में काम करती है। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई। रसका की पहली पत्नी शराब की वजह से घर छोड़कर चली गई थी। रसका मंगलवार को कमाने के लिए असम जाने वाला था। उसके कहने पर सोमवार को ही उसकी पत्नी वापस आयी थी। यहां आकर देखा तो पति की लाश पड़ी थी।