Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

दुमका : स्थापना दिवस पर गुरुवार को छात्र चेतना संगठन के पूर्व नगर महासचिव आबू अंसारी व ¨प्रस वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:02 PM (IST)
बिरसा मुंडा से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
बिरसा मुंडा से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

दुमका : स्थापना दिवस पर गुरुवार को छात्र चेतना संगठन के पूर्व नगर महासचिव आबू अंसारी व ¨प्रस वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

loksabha election banner

केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्र ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भगवान बिरसा से उनके त्याग, सहनशीलता, कर्मठता और विषम परिस्थितियों में राष्ट्र के लिए काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। वे एक महान आध्यात्मिक राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थे जिनसे पूरे देशवासियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्र ने कहा कि बिरसा भारत स्वतंत्रता के एक युवा क्रांतिकारी थे। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल फूंका था। वह ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्हें भगवान के तूल झारखंड वासी पूजते हैं।

कार्यक्रम का समापन बिरसा मुंडा अमर रहें, धरती आबा अमर रहें, भारत माता की जय, जय झारखंड के जयघोष से किया गया। मौके पर

उदय कांत पांडेय, निशांत मिश्र, विशाल ¨सह, सौरभ कुमार, पियूष राज, मंटू ओझा, पियूष कुमार, प्रकाश झा, मनीष कुमार, मोहम्मद अफताब, संतोष शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर युवा कांग्रेस की ओर से जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रोमी ईमाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी कॉलेज के समीप बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर नानू खान, राजा, उत्तम कुमार, मो. अख्तर, चंदन दे, मो. साहेब व लवली ¨सह आदि मौजूद थे।

दलाही : प्लस टू उच्च उत्क्रमित विद्यालय ¨पडारी में स्थापना दिवस विद्यालय की साफ-सफाई और सजावट की गई। माल्यार्पण के बच्चों के द्वारा नृत्य, गीत, भाषण, आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार पंडित ने की। छात्र-छात्राओं के साथ सारे सहायक शिक्षा बैजनाथ मुर्मू, मनसा हेंब्रम, दिनेश मुर्मू, शबनम खातून, असमीना खातून, सोनेलाल हेंब्रम, विशाल, शर्मिला हांसदा, रेणुका टुडू आदि मौजूद थीं।

रानीश्वर : स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को शिक्षकों की अगुआई में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाद-विवाद व क्विज प्रतियोगिता हुई। जानकारी के अनुसार स्थायीकरण व समान काज समान वेतन की मांग पर पारा शिक्षक सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा के अनुसार 323 में 179 पारा शिक्षक सामूहिक अवकाश पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.