दहेज प्रताड़ना से तंग महिला बेटी संग ट्रेन के सामने कूदी, बेटी की मौत
झारखंड के दुमका में विवाहिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 03:52 PM (IST)
दुमका, जेएनएन। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में छह वर्षीय पायल कुमारी की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना देवघर जाने वाली लोकल ट्रेन से देवघर-दुमका मुख्य रेलमार्ग पर जामा के सुगनीबाद गांव के समीप घटी।
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में विवाहिता अंजनी देवी को सदर अस्पताल में लाया गया। बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। जामा थाना क्षेत्र के सैजाकोड़ा निवासी चचेरा भाई सुजीत यादव के मुताबिक 8 वर्ष पूर्व बहन की शादी थाना क्षेत्र के सुगनीबाद गांव निवासी विमल यादव से हुई थी। दोनों से एकमात्र छह वर्षीय बेटी पायल कुमारी है। दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। महिला को रांची रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें