Move to Jagran APP

फिनलैंड की महिला से धक्कामुक्की

?????? ???? ????? ??? ????? ??? ????????? ?? ??? ???????? ?? ?? ?????? ????? ?? ??? ??????????? ???? ?? ????? ?????? ??? ??? ??? ????? ?? ???? ??????? ?? ???? ???? ??????? ?? ??? ???? ?? ?? ?? ??????? ?????? ?????

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:23 PM (IST)
फिनलैंड की महिला से धक्कामुक्की
फिनलैंड की महिला से धक्कामुक्की

दुमका : शहर के धधकिया गांव स्थित सतन आश्रम में शुक्रवार को आश्रम से जुड़ी फिनलैंड निवासी अनुष्का के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने धक्कामुक्की और गाली-गलौज किया। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। आश्रम में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर इस बार भी पूजा की गई थी। यह महिला वर्षो से सतन आश्रम में रह कर समाज सेवा कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि विजयादशमी के दिन धधकिया गांव के एक मंदिर के पुजारी उमा मिश्रा ने अहले सुबह आश्रम में चारदीवारी फांदकर घुसे और हंगामा शुरू किया। आश्रम के लोगों की मानें तो पुजारी आश्रम में शोर मचाने लगा। उनका कहना था कि आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानंद गांव की छोटी जाति के लोगों से खाना बनवाते है और उन्हें मंदिर में घुसने देते है। इससे हमारा धर्म अपवित्र हो रहा है। आत्मनंद की मानें तो जब पुजारी को हंगामा व गाली-गलौज करने से रोका गया तो वे हाथापाई करने लगे। विदेशी महिला अनुष्का बीच बचाव को पहुंची तो पुजारी ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। सूचना मिलने पर पुलिस आश्रम पहुंची। 50 वर्षीय अनुष्का काफी दिनों से सतन आश्रम से जुड़ी हुई हैं। वे यहां रहकर सामाजिक कार्य करती हैं। उनका कहना है कि धक्कामुक्की की शिकायत पुलिस से की गई है। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो दिल्ली स्थित दूतावास तक इस मामले को ले जाएंगी।

इधर, थाना प्रभारी केके ¨सह का कहना है कि पूजा के लिए बाहर से पुजारी को बुलाने पर कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच के लिए गई थी। किसी तरह की कार्रवाई के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.