जमीनी विवाद में महिला व ट्रैक्टर चालक को पीटा
रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजवे पंचायत के मोहनपुर गांव में सोमवार की शाम गांव की विधवा छीता बेसरा को गांव के ही सुरेन्द्र हांसदा सुखीलाल हांसदा सुनील टुडू एवं मदन मुर्मू ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को छीता ने रामगढ़ थाना में उक्त चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजवे पंचायत के मोहनपुर गांव में सोमवार की शाम गांव की विधवा छीता बेसरा को गांव के ही सुरेन्द्र हांसदा, सुखीलाल हांसदा, सुनील टुडू एवं मदन मुर्मू ने मारपीट कर घायल कर दिया। मंगलवार को छीता ने रामगढ़ थाना में उक्त चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बताया कि वह सोमवार की शाम ट्रैक्टर से जमीन की जुताई करवा रही थी। इसी दौरान उक्त सभी अभियुक्त लाठी डंडा से लैस होकर आये और अचानक मारपीट करने लगे। मारपीट करने के दौरान सुरेन्द्र हांसदा ने गले से चांदी की चेन छीन ली। वहीं बाकी तीनों ने चालक के साथ मारपीट की। चालक की जेब से पांच हजार रूपया भी छीन लिया। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।