हुरसोडीह शव पहुंचते ही छा गया मातम
फोटो 13 बीईआर 02 संवाद सहयोगी सुरही (बेरमो) नावाडीह प्रखंड की सदर पंचायत के वाड
फोटो : 13 बीईआर 02
संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड की सदर पंचायत के वार्ड सदस्य निर्मल महतो की 28 वर्षीय पत्नी अनुश्री कुमारी का शव गुरुवार की सुबह मुंबई से हुरसोडीह पहुंचते ही मातम छा गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका के तीन छोटे-छोटे पुत्र ऋतिक, रीतेश व प्रिस की चीत्कार से आसपास के लोगों का कलेजा दहल गया। वार्ड सदस्य के पिता ओमेश्वर महतो, मां कौशल्या देवी, सास कमली देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव का अंतिम संस्कार नावाडीह घाट में किया गया। बता दें कि अनुश्री कैंसर से ग्रसित हो गई थीं। उपचार कराने उन्हें मुंबई ले जाया गया था, जहां 11 फरवरी की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव गांव लाए जाने के बाद सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, झामुमो किसान मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, मुखिया ललिता देवी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुंजरडीह के प्रधानाध्यापक भुनेश्वर महतो सहित धनेश्वर ठाकुर, बहादुर महतो, चंद्रशेखर महतो, छेदी महतो, बासुबिहारी, रोहित महतो, संतोष महतो, भोलाराम महतो आदि ने रोते-बिलखते परिजनों को ढांढ़स बंधाया।