निर्भिक होकर मतदान केंद्र आएं मतदाता : डीआइजी
संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने मंगलवार को दुमका उपचुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्देश दिया।
जागरण संवाददाता दुमका: संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने मंगलवार को दुमका उपचुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने दुमका विधानसभा के तमाम बूथ पर सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों के बारे में जानकारी ली। कहा कि इस पर विशेष चौकसी बरती जाए। डीआइजी ने कहा कि मतदाता तीन नवंबर को निर्भिक होकर मतदान करें इसे सुनिश्चित करना पुलिस महकमा की जिम्मेवारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों में एलआरपी का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया।