वॉलीबॉल टीम का चयन 24 को पुलिसलाइन में
दुमका पुलिस लाइन वॉलीबाल मैदान में 24 मार्च को जिला यूथ वॉलीबॉल टीम बालक व बालिका के चयन के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। चयन प्रक्रिया दोपहर बाद से प्रारंभ होगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 04:26 PM (IST)
दुमका : पुलिस लाइन वॉलीबाल मैदान में 24 मार्च को जिला यूथ वॉलीबॉल टीम बालक व बालिका के चयन के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। चयन प्रक्रिया दोपहर बाद से प्रारंभ होगी। जिला वॉलीवॉल संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि चयनित टीम गोड्डा में 13वीं झारखंड राज्य यूथ वॅालीबॉल प्रतियोगिता जो 28-31 मार्च तक आयोजित है में भाग लेगी। प्रतियोगिता में 01 जनवरी के बाद ही जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें