विवेकानंद के आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में सामाजिक समरसता मंच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राव ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता मंच के जिला सह प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता मौजूद थे।
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में सामाजिक समरसता मंच के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राव ने किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता मंच के जिला सह प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर मंच के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा व विश्वास प्रकट किया। बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष राव ने कहा कि सामाजिक समरसता मंच के द्वारा पिछले 16-17 दिसंबर को अयोध्या नगरी में आयोजित दो दिवसीय वैचारिक मंच में लिए गए निर्णय से सभी सदस्यों को अवगत कराया। बताया कि अयोध्या निर्णय लिया गया कि पूरे समाज में यह बात लाने का प्रयास किया जाए कि सामाजिक समरसता के अभाव में ¨हदू संस्कृति का जो विलय हो रहा है उसे पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए ¨हदू समाज में समरसता का भाव पैदा करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मौके पर बैठक को सामाजिक समरसता मंच के जिला सह प्रमुख मनोज कुमार गुप्ता, मंच सदस्य शैलेश राव, काíतक राव, विश्वंभर राव, राकेश मिश्र ने भी संबोधित किया एवं ¨हदू संस्कृति के परम वैभव को पुन: प्रतिष्ठित करने व सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने को लेकर संकल्प लिया गया। इस मौके पर सामाजिक समरसता मंच के संदीप कुमार पांडेय, राकेश कुमार मिश्र, अनिल पंडा, बालमुकुंद नंदी, सुधाकर दे, काíतक कुमार राव, राज किशोर गुप्ता, राजेश साह सहित दर्जनों अन्य सदस्य मौजूद थे।
स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई
संवाद सहयोगी,
बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी नेता सह सदस्यता अभियान के प्रमंडलीय सहसंयोजक सीताराम पाठक के नेतृत्व में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सीताराम पाठक ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। सीताराम पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के आदर्श बनाए हुए हैं। अपने कर्मो के कारण वे समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक के रूप में जाने जाते हैं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल, रामाकांत शर्मा, कृष्णकांत तिवारी, गुलशन कुमार, अमन कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, सुमन कुमार, आजाद कुमार, केशव कुमार सहित सैकड़ों अन्य मौजूद थे।
छात्र चेतना संगठन के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : छात्र चेतना संगठन जरमुंडी प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड अध्यक्ष परमजित झा उर्फ छोटू झा के अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। मौके पर विवेक गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लें। उठो जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। वहीं मौके पर प्रमोद शर्मा ने कहा कि हमारे देश में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके जीवन और विचार से कोई भी व्यक्ति बहुत कुछ सीख सकता है उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है। मौके पर समीर गुप्ता, दीपक, शिवशंकर, छोटू, सौरव, सुनील, राजकुमार, मनोज सहित अन्य उपस्थित थे।