पलटे ट्रक से ग्रामीणों ने लूट ली लोहे की छड़
जामा जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी बासुकीनाथ मार्ग पर एक होटल के समीप शुक्रवार की रात छड़ लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक दिनेश यादव जख्मी हो गए। रात को ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद आसपास गांव के लोगों ने बड़ी मात्रा में छड़ लूट ली। शनिवार की सुबह पुलिस ने छड़ बरामद कर चार लोगों को हिरासत में लिया। छड़ दुर्गापुर से गोड्डा जा रही थी।
संवाद सहयोगी, जामा : जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी बासुकीनाथ मार्ग पर एक होटल के समीप शुक्रवार की रात छड़ लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक दिनेश यादव जख्मी हो गए। रात को ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे के बाद आसपास गांव के लोगों ने बड़ी मात्रा में छड़ लूट ली। शनिवार की सुबह पुलिस ने छड़ बरामद कर चार लोगों को हिरासत में लिया। छड़ दुर्गापुर से गोड्डा जा रही थी।
रात को हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीण छड़ के कई बंडल लेकर जा चुके थे। बची छड़ की सुरक्षा के लिए चौकीदार को तैनात कर दिया गया। शनिवार की सुबह थाना प्रभारी कृष्णा राम ने लूटी गई छड़ बरामद करने के लिए छापेमारी शुरू की और तारजोरा के प्रधान खिरहर, श्रवण खिरहर, बुला खिरहर व सिमरा के सुशील कुमार शक के आधार पर हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान कुछ छड़ को झाड़ी व घर के पीछे छुपा दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक से लूटा गया सारे छड़ को बरामद कर लिया गया है। ट्रक मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बयान पर ही मामला दर्ज कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।