कुलपति ने पढ़ाया इलेक्ट्रॉल ट्रांसपोर्ट का पाठ
दुमका सिदो कान्हू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा मंगलवार को अचानक चैंबर से निकले और क्लास रूम की ओर निकल गए। किसी को कुछ बताए बिना कैंपस में चल रहे शैक्षणिक कार्य का मुआयना किया। इसके बाद सबसे पहले इतिहास की कक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए।
फोटो08
जागरण संवाददाता, दुमका: सिदो कान्हू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा मंगलवार को अचानक चैंबर से निकले और क्लास रूम की ओर निकल गए। किसी को कुछ बताए बिना कैंपस में चल रहे शैक्षणिक कार्य का मुआयना किया। इसके बाद सबसे पहले इतिहास की कक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। छात्र ही नहीं शिक्षक भी संभल गए। कुलपति ने बच्चों से पूछा कि जो पढ़ाई हो रही है, उसे समझने में तो कोई समस्या नहीं हो रही है। छात्रों ने कहा नहीं, वे लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। छात्रों को जीवन में बीते कुछ पल की चर्चा कर प्रेरित किया। जानकारी हो कि विवि का हर एक कक्षा वातानुकूलित है। इसके बाद लेबोरेटरी की ओर गए। भौतिकी के क्लास रूम में जैसे ही प्रवेश किए, छात्र-छात्राओं ने अभिवादन किया। प्रोफेसर इलेक्ट्रकल ट्रांसपोर्ट पढ़ा रहे थे। कुलपति ने चॉक हाथ में लेकर पढ़ाई को आगे बढ़ाया। छात्रों से पूछा कि इलेक्ट्रल ट्रांसफर और इलेक्ट्रल ट्रांसपोर्ट में क्या फर्क है। कुछ बच्चों ने संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद वह वापस अपने कक्ष में लौट गए।