शादी की नीयत से दो बहनों का अपहरण, मामला दर्ज
दुमका नगर थाना के पुराना दुमका की एक लड़की और शिकारीपाड़ा के एक गांव में रहनेवाली उसकी मौसेरी बहन को दो युवक शादी का प्रलोभन देकर ले भागे। नगर थाना की पुलिस ने मुहल्ले के दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
दुमका : नगर थाना के पुराना दुमका की एक लड़की और शिकारीपाड़ा के एक गांव में रहनेवाली उसकी मौसेरी बहन को दो युवक शादी का प्रलोभन देकर ले भागे। नगर थाना की पुलिस ने मुहल्ले के दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
पुराना दुमका निवासी युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि छह अप्रैल को पत्नी सब्जी बेचने के लिए बाजार गई थी। रात में परिवार के सभी लोग सो गए। सुबह आंख खुली तो 16 वर्षीया बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी क्रम में शिकारीपाड़ा में रहनेवाली साली ने बताया कि उनकी बेटी भी उस दिन से गायब है। काफी खोजबीन के क्रम में पता चला कि केवटपाड़ा के दो युवक दोनों बहनों को लेकर फरार हो गए। युवक भी घटना के दिन से गायब हैं। पिता ने पुलिस से दोनों आरोपियों पर कार्रवाई और बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर चारों की तलाश कर रही है।