हादसे में पूर्व सरपंच समेत दो की मौत
हंसडीहा/जामा जाटी दुमका हसंडीहा व जामा के महारो मोड़ के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से हंसडीहा के पूर्व सरपंच विश्वनाथ चौधरी की मौत हो गई। वहीं महारो के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के भौड़िया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच विश्वनाथ चौधरी की मौत इलाज के दौरान हो गई।
हंसडीहा/जामा, जाटी : दुमका : हसंडीहा व जामा के महारो मोड़ के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से हंसडीहा के पूर्व सरपंच विश्वनाथ चौधरी की मौत हो गई। वहीं महारो के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के भौड़िया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच विश्वनाथ चौधरी की मौत इलाज के दौरान हो गई। विश्वनाथ पुत्र अरुण चौधरी के साथ बाइक से अपने पैतृक घर बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरीसोत से लौट रहे थे। रास्ते में भौड़िया गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने साइड देने के दौरान बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक में बैठे विश्वनाथ चौधरी गिरने के बाद ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी हंसडीहा में रहनेवाले परिजनों को मिलने के बाद अविलंब हंसडीहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार आजाद घटनास्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ चौधरी को एंबुलेंस से सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। मृतक विश्वनाथ चौधरी बौंसी प्रखंड के गोखला पंचायत के पूर्व सरपंच थे। मृतक का पुत्र अनिल चौधरी एक अखबार के स्थानीय पत्रकार हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार विश्वनाथ पुत्र अरुण चौधरी के गृहप्रवेश में शामिल होने हंसडीहा आए थे। कुछ दिन पुत्रों के साथ रहने के बाद रविवार की शाम अपने गांव लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भागलपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर जामा के महारो में ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की होंडा साइन बाइक में कुमार गौरव लिखा हुआ है। गाड़ी दुमका की बताई जा रही है और उसी के नाम पर निबंधित है। जामा पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।