बाइक-बोलेरो की टक्कर में दो घायल
शिकारीपाड़ा : होली चाइल्ड स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:33 PM (IST)
शिकारीपाड़ा : होली चाइल्ड स्कूल के समीप शुक्रवार की शाम बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को मोहुलपहाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित जगह भेजने के बाद बोलेरो को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि बोलेरो दुमका होते हुए तारापीठ जा रही थी। स्कूल के पास उसने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मार दी। हादसे में सैरादाहा गांव का छोटू मुर्मू व उसका साथी केरा मुर्मू घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटू की हालत नाजुक बनी हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें