Move to Jagran APP

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

रामगढ़ : दिवाली के दिन बुधवार की संध्या सात बजे रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेहरू पार्क के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मवि भालसुमर के पारा शिक्षक अशोक मंडल बुरी तरह घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:48 PM (IST)
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

रामगढ़ : दिवाली के दिन बुधवार की संध्या सात बजे रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेहरू पार्क के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में मवि भालसुमर के पारा शिक्षक अशोक मंडल बुरी तरह घायल हो गए। अशोक मंडल का दोनों पैर तीन जगह पर टूट गया है। परिजन उसे बेहतर इलाज देवघर के कुंडा ले गए हैं। वहीं ¨सदुरिया गांव के नवल किशोर मंडल भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मवि भालसुमर के पारा शिक्षक अशोक मंडल का घर नेहरू पार्क के सामने है। यहां पर उनके भाई रहते हैं। बुधवार की संध्या सात बजे वह भालसुमर से अपनी बाइक पर पत्नी तथा एक बच्ची के साथ रामगढ़ आ रहे थे। उनके घर के सामने ही रामगढ़ बाजार से अपाची बाइक से ¨सदुरिया लौट रहा नवलकिशोर मंडल ने उसे उनके घर के सामने ही जोरदार टक्कर मार दी। इससे अशोक मंडल का पैर टूट गया। नवलकिशोर मंडल के चेहरा तथा छाती में भी चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नवलकिशोर मंडल एक बुलेट बाइक का पीछा करने के चक्कर में काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। अशोक मंडल अपने घर की ओर मुड़ने हीवाले थे कि सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर ली है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.