ट्रैक्टर पर लदा सरिया युवक के आरपार, गंभीर हालत में रेफर
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगली गांव के समीप एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 06:50 PM (IST)
बासुकीनाथ : बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगली गांव के समीप एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक का नाम बलराम कुमार यादव (18) ठेकचाघोंघा गांव का रहनेवाला है। घायल युवक की कमर में लोहे की (छड़) सरिया घुसकर इस पार से उस पार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर घायल को 108 एंबुलेंस सेवा से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें