Move to Jagran APP

आज जरमुंडी में किसान पदयात्रा का आयोजन

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस इकाई के द्वारा शनिवार को जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किसान पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:01 PM (IST)
आज जरमुंडी में किसान पदयात्रा का आयोजन
आज जरमुंडी में किसान पदयात्रा का आयोजन

बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस इकाई के द्वारा शनिवार को जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किसान पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक बादल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल ¨सह शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए तालझारी क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों के हक व अधिकार को लेकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र को सुखाड़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, किसानों को फसल बीमा का अविलंब लाभ मिलने, केसीसी ऋण माफी को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। मुकेश यादव ने इस कार्यक्रम की सफलता को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। इसके अलावा विधायक सहयोगी अनुज कुशवाहा, युवा समाजिक कार्यकर्ता भरत कापरी, अशोक यादव सहित अन्य ने भी विभिन्न गांवों का दौरा करके ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। भरत कापरी ने ग्रामीण युवाओं से यूथ कांग्रेस के बारे में विस्तार से बातचीत की तथा उनसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। भरत कापरी ने पार्टी में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। भरत कापरी ने युवाओं से पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय व ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने एवं अधिक से अधिक युवाओं की पार्टी में भागीदारी किए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर विभिन्न गांवों के ग्रामीण सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.