जनजातीय संग्रहालय को आकर्षक बनाने पर जोर
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला में लगने वाली जनजातीय संग्रहालय को लेकर आयोजन समिति की बैठक श्रीअमड़ा में हुई। बैठक में जनजातीय संग्रहालय को आकर्षक बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला में लगने वाली जनजातीय संग्रहालय को लेकर आयोजन समिति की बैठक श्रीअमड़ा में हुई। बैठक में जनजातीय संग्रहालय को आकर्षक बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। संग्रहालय में रखी जानेवाली सामग्रियों को संग्रह करने के लिए गंभीरता से पहल करने पर जोर दिया गया ताकि हिजला मेला में ग्रामीण संग्रहालय के माध्यम से जनजातीय सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी प्राप्त कर सकें। बैठक में संग्रहालय की नोडल पदाधिकारी प्रो. अंजुला मुर्मू, मेरिनीला मरांडी, मिनी टुडु, बबीता मुर्मू, सुशीला बेसरा, सिकंदर कुमार, जीतू पेंटर, जेपी मरांडी, दीपक समेत कई लोग उपस्थित थे।