Move to Jagran APP

विवि के इतिहास में तीन साल कई मामलों में ऐतिहासिक: कुलपति

दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष शनिवार पूरा किया। इस मौके पर विवि की ओर से शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कुलपति के तीन वर्षों की उपलब्धि को बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 06:17 AM (IST)
विवि के इतिहास में तीन साल कई मामलों में ऐतिहासिक: कुलपति

जागरण संवाददाता, दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष शनिवार पूरा किया। इस मौके पर विवि की ओर से शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें कुलपति के तीन वर्षों की उपलब्धि को बताया गया।

loksabha election banner

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विवि ने बीते तीन साल में कई उपलब्धियों को हासिल किया। इस दौरान विवि का अपना भवन , उच्च तकनीक से लैस प्रयोगशाला, वातानुकुलित कक्षा के साथ ही ससमय सत्र का चलना बड़ी उपलब्धि रही।

यही कारण रहा कि आज यह विवि भारत के टॉप टेन की सूची में आ गया है। दिल्ली विवि जैसी शिक्षण संस्थान की तरह इसकी गिनती नियमित सत्र के मायने में हो रही है। झारखंड का तो यह विवि नंबर वन है। तीन साल पहले इस विवि का सत्र तीन साल पीछे चल रहा था। विवि में पहली बार युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। चांसलर लेक्चर के तहत देश और दुनिया के कई जाने माने हस्तियों का व्याख्यान विवि में कराने का प्रबंध किया गया। एक और बड़ी उपलब्धि यह रही की छात्रों , शिक्षकों या कर्मचारियों का कोई बड़ा आंदोलन इस दौरान नहीं हुआ। यहां तक कि सीनेट की बैठक जो आम तौर पर हंगामेदार होती थी वह भी शांतिपूर्ण होने लगी। 1996 में नियुक्त शिक्षकों के वर्षों से लंबित प्रोन्नति करायी गयी। कोरोना के समय ऑनलाइन क्लास जारी रख कर सत्र को नियमित रखने का प्रयास जारी है। विवि में पूर्व से आनलाइन फॉर्म भरने और नामांकन शुरू कराया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.