दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल
??????? ???? ??????? ??????? ?????? ?? ??? ??? ?? ???-??? ???? ???????? ??? ??? ??? ??????? ???? ??? ?? ???? ?? ??? ????? ?????? ?? ??????? ?????????
बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनीश कुमार, सहायक गणपति ¨सह के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। पहली घटना बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य पथ पर बोगली मोड़ के समीप हुई। इसमें बाइक सवार अभिषेक कुमार राउत, ग्राम नयागांव, थाना बौंसी, जिला बांका बिहार निवासी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। घायल अभिषेक कुमार नशे में धुत बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक कुमार तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। जिस कारण बोगली गांव के अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरी घटना में जरमुंडी बाजार में बाइक सवार अर¨वद राय एवं पंचानंद मांझी पिता को अज्ञात वाहन धक्का मारकर भागने में सफल रहा। अर¨वद राय एवं पंचानंद मांझी को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। घायल अर¨वद राय एवं पंचानंद मांझी दोनों चंदना गांव के हथनामा पंचायत तालझारी थाना क्षेत्र के जरमुंडी प्रखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।