तीन सेंटरों को कस्तुरबा गांधी विद्यालय में किया गया शिफ्ट
रामगढ़ राज्य में कोरोना के चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। इसलिए रामगढ़ प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड के 25 पंचायत में बने क्वारंटाइन सेंटर को पंचायत से हटाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड के तीन जगह पर ही क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : राज्य में कोरोना के चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। इसलिए रामगढ़ प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड के 25 पंचायत में बने क्वारंटाइन सेंटर को पंचायत से हटाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिफ्ट कर दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड के तीन जगह पर ही क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गम्हरियाहाट स्थित उउवि हाट गम्हरिया एवं नोनीहाट स्थित उउवि रानी सोनावती शामिल है। रामगढ़ प्रखंड में 78 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जिसमें गम्हरियाहाट में 21, नोनीहाट में 32 तथा कस्तुरबा गांधी विद्यालय में 25 व्यक्ति को रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रतिनियुक्त एएनएम एवं डाक्टरों द्वारा प्रतिदिन क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया जाता है। सभी सेंटर में सैनिटाइजर एवं ब्लीचींग पाउडर दिया गया है। एएनएम प्रतिदिन उपस्थित लोगों की हाजरी लेती है। प्रखंड प्रशासन ने सभी लोगों के खाने की व्यवस्था की है। सुबह नाश्ता से लेकर रात तक का खाना मुफ्त में दिया जा रहा है। वहीं नोनीहाट स्थित सेंटर में डॉक्टर की तैनाती भी की गयी है। तीनों जगहों पर पुलिस बल भी मौजूद है। ताकि कोई भी व्यक्ति सेंटर से भाग न पाये। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। यहां बता दें कि सभी पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर बनाने से प्रशासन को निगरानी करने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसलिए इसे रामगढ़ में केवल तीन जगहों पर बनाया गया है।