अमित शाह के कार्यक्रम में रामगढ़ से हजारों कार्यकर्ता जाऐंगे गोड्डा
रामगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 जनवरी को गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को ठाड़ीहाट गांव में ठाड़ीहाट मंडल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।
रामगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 जनवरी को गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को ठाड़ीहाट गांव में ठाड़ीहाट मंडल के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दोनों क्षेत्र के प्रखंड कार्यसमिति के सदस्य, सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से अमित शाह के कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी सह प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह एवं संजय मौर्य उपस्थित थे। बैठक में प्रभारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को गोड्डा जाना होगा। सभी बूथ से सक्रिय कार्यकर्ता को गोड्डा ले जाने की जिम्मेदारी प्रखंड के सभी भाजपा के पदाधिकारी को दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान जामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, दीपक साह, देवनारायण पंडित, निताय मंडल, सपन सेन, डिप्टी मांझी, राजीव कुमार गुप्ता, सचिन कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।