दुमका में ग्रामीणों की पिटाई से चोर की माैत, शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच Dumka News
प्रमोद हाजरा अपने तीन साथियों के साथ केंदुआ गांव पहुंचा। विराम मंडल के घर चोरी करने लगा। घर का सामान लेकर उसके साथी जाने लगे थे। इसी बीच आवाज सुनकर घर वाले जग गए।
दुमका, जेएनएन। चोरी कर भागने के दौरान प्रमोद हाजरा की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दुमका के सरैयाहाट प्रखंड के केंदुआ गांव की है। शुक्रवार को पुलिस गांव पहुंची और चोर के शव को कब्जे में लिया। मृतक सुमैता गांव का था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात प्रमोद हाजरा अपने तीन साथियों के साथ केंदुआ गांव पहुंचा। विराम मंडल के घर चोरी करने लगा। घर का सामान लेकर वह साथियों के साथ जाने लगा। इसी बीच आवाज सुनकर घर वाले जग गए। वो चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसके बाद टोला के लोग जाग गए। प्रमोद हाजरा को घेर लिया। ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दाैरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस शुक्रवार सुबह पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।