Move to Jagran APP

dumka news बिहार के बांका में फाइनल हो गई थी युवती की शादी

दुमका जिले में पेट्रोल कांड में जान गंवाने वाली युवती की शादी बिहार के बांका में लगभग तय हो चुकी थी। आगामी रविवार को इसे लेकर फाइनल मुहर लगनी थी। इसी बीच आरोपित को किसी तरह इसकी जानकारी हो गई इससे नाराज आरोपित ने घर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।

By Jagran NewsEdited By: Gautam OjhaPublished: Fri, 07 Oct 2022 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:20 PM (IST)
dumka news बिहार के बांका में फाइनल हो गई थी युवती की शादी
आग लगी नतनी को बुझाने के दौरान नानी के हाथ में पड़े फोफले।

जागरण संवाददाता, दुमका : जरमुंडी के भरतपुर गांव में गुरुवार की रात पेट्रोल कांड में जान गंवाने वाली युवती मारूति कुमारी की शादी के लिए घर पर तैयारी चल रही थी। उसकी शादी बिहार बांका में करीब-करीब तय हो चुकी थी। रविवार को ही इस पर फाइनल मुहर लगनी थी। इससे पहले सनकी हत्यारे ने उसे हमेशा के लिए मौत के आगोश में सुला दिया। शुक्रवार को नगर थाने के सामने पुलिस जीप में बैठी नानी हीरा देवी और छोटी नानी इंदु देवी ने बताया कि नतिनी की शादी के लिए घर के सब लोग लगे हुए थे।

loksabha election banner

बांका में लड़के के घरवालों से सारी बात हो चुकी थी, लड़का-लड़की भी देखादेखी हो चुका था। लड़का ने लड़की ने पसंद भी कर लिया था। केवल दान दहेज पर बात होनी बाकी थी। इसे लेकर रविवार को घर के लोग बांका जाने वाले थे। यह बात राजेश को किसी तरह से पता चल गई। कुछ दिन से वह लगातार युवती का पीछा कर, उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। जबकि युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी।

बताया कि रात को करीब एक बजे उसने दरवाजा खटखटाया तो नातिन ने खोल दिया। दरवाजे पर दोनों में बात हुई और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय वह दूसरे बेड पर सो रही थी। नातिन को जलता देख बुझाने की कोशिश की तो एक हाथ भी कई जगह आग से झुलस गई। नानी इंदु देवी ने कहा कि जिस तरह से राजेश ने बेटी की जान ली है, उसी तरह से उसे भी मार देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.