पिटाई से घायल युवक ने इलाज के अभाव में तोड़ा दम
रामगढ़ सड़क हादसे के बाद पिटाई से घायल बंदरजोड़ा पंचायत के कन्हारा गांव के 32 वर्षीय युवक जेठा हांसदा ने शुक्रवार की रात इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी बाहामुनी हेंब्रम के बयान पर कुशियाम गांव के दिनेश मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
रामगढ़ : सड़क हादसे के बाद पिटाई से घायल बंदरजोड़ा पंचायत के कन्हारा गांव के 32 वर्षीय युवक जेठा हांसदा ने शुक्रवार की रात इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। शनिवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी बाहामुनी हेंब्रम के बयान पर कुशियाम गांव के दिनेश मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सोमवार को जेठा हांसदा पैदल ठाड़ीहाट में लगनेवाला साप्ताहिक हाट जा रहा था। विपरीत दिशा से दिनेश मंडल साइकिल से आ रहा था। साइकिल से ही जेठा हांसदा को धक्का लग गया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। दिनेश ने अपनी साइकिल जेठा के ऊपर पटक दी। साइकिल का पैडल जेठा के पेट में घुस जाने के कारण वह जख्मी हो गया। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायती हुई। पंचायती में दिनेश ने जेठा के इलाज में होनेवाले सारे खर्च का वहन करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को परिजनों ने जेठा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन इलाज कराने के बाद दिनेश वहां से भाग गया। इसके बाद आíथक तंगी के कारण परिजन जेठा हांसदा को गुरुवार को उठाकर अपने घर वापस ले आए। शुक्रवार की रात इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शनिवार की सुबह कन्हरा गिरजा टोला के ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और वे शव को दिनेश मंडल के घर के बाहर ले जाना चाहते थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर दिनेश की तलाश कर रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप