नेताजी सुभाषचंद्र बोस का विचार आज भी प्रासंगिक
दुमका जिला स्कूल दुमका में गुरूवार को प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी अतिथियों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अíपत की।
फोटो 030,031,15,16,17
जागरण संवाददाता, दुमका : जिला स्कूल दुमका में गुरूवार को प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी अतिथियों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अíपत की।
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि नेताजी एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था। आज भी उनका विचार प्रासंगिक है। हमसभी को इनके विचारों को आत्मसात कर भारत का नवनिर्माण करना है। आज के दिन स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का इस धरा पर अवतरण हुआ था। जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। प्रत्येक छात्र व छात्राओं को उनके जीवन एवं विचार पढ़कर उसको जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है। सेवानिवृत्त शिक्षक अतुल चंद्र महतो ने कहा कि नेताजी सभी के लिए आदर्श पुरुष थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अजय कुमार गुप्ता ने विस्तार से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी बोस के योगदान को बहुत ही सलीके ढंग से रखा। मौके पर कैप्टन दिलीप कुमार, महेन्द्रराज हंस, अमित कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे। बोस की विचारधारा के सम्बन्ध में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विदिशा चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान पूजा कुमारी एवं तृतीय स्थान अनमोल राज ने प्राप्त किया।
--------------------
मसलिया : मसलिया ब्लॉक चौक पर पूर्व विधायक लुईस मरांडी ने गुरुवार को प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लुईस ने प्रतिमा के समीप तिरंगा लहराकर सलामी भी दी। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे , बंदे मातरम, आदि का नारा भी लगाया। समाजसेवी अनंत कुमार नंदी ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, नेताजी वैसे शख्स थे। उन्होंने अपने अदम्य साहस के बदौलत अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। आज हम सभी नेताजी के कारण स्वतंत्र भारत में जी रहे है। वहीं सांसद सुनील सोरेन भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल, सोनी हेम्ब्रम, मुन्ना सिंह, मुकेश अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, दिनेश दत्त, अक्षय दास, सुभाष दास, भुनेश्वर टुडू, गौरीशंकर यादव, संजय मंडल, सहित कई लोग मौजूद थे। चिकनियां : जामा प्रखंड में स्थित मॉडर्न पब्लिक इंगलिश स्कूल जामा के प्रांगण में गुरुवार को व्यवस्थापक अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई गयी। मौके पर शिक्षक एलवर्ड वत्स, अलबिन वत्स, दिलीप कुमार यादव ,आकाश दर्बे, अजीत टुडू ,समेत अभिभावक व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।