दोषियों को सजा मिलकर रहेगी : हेमंत
दलाही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से जानकारी मिलने के बाद वे रांगामटिया गांव के पीड़ित 15 साल के समीर कुमार पंडित के घर गए और घटना की जानकारी ली। पिता गणेश पंडित ने बताया कि 9 सितंबर को समीर अपने पांच दोस्तों के साथ कर्मा पूजा देखने के लिए गुमरो पहाड़ गया था। घर लौटने के क्रम में उसे जान मारने की कोशिश की गई।
दलाही : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से जानकारी मिलने के बाद वे रांगामटिया गांव के पीड़ित 15 साल के समीर कुमार पंडित के घर गए और घटना की जानकारी ली। पिता गणेश पंडित ने बताया कि 9 सितंबर को समीर अपने पांच दोस्तों के साथ कर्मा पूजा देखने के लिए गुमरो पहाड़ गया था। घर लौटने के क्रम में उसे जान मारने की कोशिश की गई। साथियों ने डर की वजह से परिजनों से बात छुपाई और कहा कि साइकिल से गिर जाने के कारण घायल हुआ है। धनबाद में पांच दिन तक चले इलाज के दौरान डॉक्टरों से पता चला कि समीर का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। ठीक होने के बाद समीर ने भी जान से मारने की बात बताई। पुलिस ने अभी तक हादसे की प्राथमिकी दर्ज की है। किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। हेमंत ने किशोर से उसका हालचाल पूछा और परिवारवालों को भरोसा दिया कि प्रशासन से बात कर दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। दोषी किसी भी हालत में नहीं बचेंगे।