आरएसएस की आठ दिवसीय कार्यशाला हंसडीहा में
हंसडीहा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विभाग स्तरीय महाविद्यालय विद्यार्थी वर्ग का आयोजन 6 से 13 अक्ट
हंसडीहा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विभाग स्तरीय महाविद्यालय विद्यार्थी वर्ग का आयोजन 6 से 13 अक्टूबर तक हंसडीहा स्थित डेयरी इंजीनिय¨रग कॉलेज परिसर होगा। इस वर्ग में संघ के देवघर विभाग के दुमका, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा जिला से लगभग 200 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वर्ग में इंटर से ऊपर और प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को सामाजिक, बौद्धिक और राष्ट्रवादी विचारों से अवगत करवाया जाएगा। वर्ग पूर्णत: आवासीय होगा।
हंसडीहा में आयोजित होनेवाले आठ दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय विद्यार्थी वर्ग के सफल संचालन के लिए एक ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल प्रसाद मंडल, चंद्रशेखर मंडल, मनीष चौधरी, राकेश कुमार, मनीष महतो, विद्यार्थी परिषद के राकेश चंदन, दिनेश कापरी, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अखिलेश्वर ¨सह, डॉ. अंजय कुमार ¨सह और भाजपा के रामदेव मंडल शामिल हैं।