बीआरसी भवन में आठवीं बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ
रामगढ़ : प्रखंड के बीआरसी भवन में बुधवार से आंठवी बोर्ड की कॉपी का मूल्यांकन प्रारंभ किया गया। शुक्र
रामगढ़ : प्रखंड के बीआरसी भवन में बुधवार से आंठवी बोर्ड की कॉपी का मूल्यांकन प्रारंभ किया गया। शुक्रवार तक ¨हदी विषय की कॉपी की जांच पूरी हो चुकी है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि कॉपी की जांच 20 मार्च तक की जाएगी। कॉपी जांच के लिए मध्य विद्यालय के 34 शिक्षकों को लगाया गया है। सभी छात्र-छात्राओं का ग्रे¨डग स्तर पर रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा। ग्रे¨डग के निर्णय के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। इन्हीं के द्वारा बैठक कर ग्रे¨डग का निर्धारण किया जाएगा इसके बाद रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा। यहां बता दें कि झारखंड में पहली बार आठवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन मैट्रिक परीक्षा की तरह ही किया गया था। दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को वीक्षण कार्य में लगाया गया था। हालांकि इस परीक्षा का आयोजन पहली बार किया गया था इसलिए होम सेंटर बनाया गया था। छात्रों की ग्रे¨डग तैयार करने के लिए ही सरकार ने आंठवीं बोर्ड का निर्णय लिया है।