छात्रों ने बढ़ाया मान, शिक्षकों ने दिया सम्मान
दुमका साहिबगंज में आयोजित युवा महोत्सव उत्कर्ष में एसपी कॉलेज ने कई प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया। इससे अहलादित होकर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दिया। एक समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।
दुमका : साहिबगंज में आयोजित युवा महोत्सव उत्कर्ष में एसपी कॉलेज ने कई प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया। इससे अहलादित होकर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने विजई प्रतिभागियों को बधाई दिया। एक समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। टीम ने प्राप्त मेडल प्राचार्य को सिपुर्द किया। लीडर डॉ. चंदन कुमार, प्रो. प्रतिभा टुडू एवं दिव्य पूजा कुमारी की भूमिका को सराहा गया। जानकारी हो कि बच्चों की हौसला बढ़ाने के लिए प्राचार्य के साथ शिक्षकों की एक टीम भी साहिबगंज गई थी। सम्मान समारोह में प्रो. प्रशांत, डॉ. केपी यादव, डॉ. राजीव रंजन सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।