छात्र चेतना संगठन की प्रदेश कार्य समिति बैठक सात को
नोनीहाट : छात्र चेतना संगठन दुमका जिला कार्यसमिति कि बैठक स्थानीय संगठन कार्यालय में जिला प्रमुख निशांत मिश्र एवं नोनीहाट नगर अध्यक्ष गुलशन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भविष्य में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर के चर्चा की गई।
नोनीहाट : छात्र चेतना संगठन दुमका जिला कार्यसमिति कि बैठक स्थानीय संगठन कार्यालय में जिला प्रमुख निशांत मिश्र एवं नोनीहाट नगर अध्यक्ष गुलशन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भविष्य में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर के चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्र ने कहा कि 15 दिसंबर तक सभी जिला इकाई नगर इकाई प्रखंड इकाई को भंग कर पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी महान कार्य बिना संगठन के पूरा नहीं किया जा सकता है। किसी भी संगठन की आंतरिक मजबूती से ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्य वृहत रुप से कर सकते हैं। एक अच्छा संगठक वही नौजवान बन सकता है जिसके पास समय की कीमत एवं अपने चरित्र की परवाह हो।
क्षेत्रीय प्रभारी राजीव मिश्र ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता एवं अधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी 2019 तक संताल परगना के सभी जिलों में इकाई का पुनर्गठन कर आने वाली कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
देवघर जिला से आए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडे ने कहा कि जल्द ही पूरे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों में इकाई का गठन कर रचनात्मक कार्य सामाजिक कार्य को लेकर संगठन कार्य करेगा।
बैठक में सात अक्टूबर को दुमका में छात्र चेतना संगठन की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने के लिए संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं को बाहर से आनेवाले कार्यकर्ता एवं अधिकारी की स्वागत करने को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश कार्यसमिति के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया जिसमें जिला प्रमुख निशांत मिश्र, जिला महासचिव विशाल ¨सह, नगर प्रभारी अमित यादव, नगर प्रमुख यश राज वर्मा, नोनीहाट नगर अध्यक्ष गुलशन गुप्ता, जरमुंडी प्रखंड समिति सदस्य श्याम राय, प्रखंड प्रमुख जयंत यादव, नगर विद्यालय महासचिव ¨प्रस राज वर्मा, आशीष मिश्र को रखा गया।
बैठक में मुख्य रूप से पियूष राज, देवघर जिला संयोजक अनुपम उपाध्याय, रंजन घीड़िया, अभिषेक कुमार, सोहेब सिद्दीकी, सौरभ मिश्र, संतोष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।