झामुमो की बुनियाद को और मजबूत करें युवा: हेमंत सोरेन
Hemant soren. हेमंत सोरेन ने दुमका में युवाओं से झामुमो की बुनियाद को मजबूत करने का आह्वान किया है।
दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की ओर से मंगलवार को दुमका टीन बाजार चौक पर आयोजित सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी नेता हेमंत सोरेन ने युवाओं से पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने का आह्वान किया। हेमंत ने कहा कि युवा शक्ति राजनीति के क्षेत्र में अपनी मजबूत व दमदार मौजूदगी दर्ज कराएं और राज्य व राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि झामुमो ने अलग झारखंड राज्य का गठन कराया है। पार्टी सु्प्रीमो शिबू सोरेन ने अलग राज्य के लिए संघर्ष व आंदोलन किया है।
उन्होंने कहा कि अब झारखंड को संवारने व इसके समग्र विकास की बारी है जो दूसरी राजनीतिक पाíटयों से संभव नहीं है। हेमंत ने कहा कि 11 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर उन्हें सदस्यता अभियान के तयशुदा लक्ष्य को हासिल कर सभी कार्यकर्ता उन्हें तोहफा देकर सम्मानित करें।
झामुमो नगर अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, जिला सचिव शिवकुमार बास्की, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दुबे, नगर सचिव रमेश कुमार रजक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनीष मयंक, महिला मोर्चा की कृष्णा देवी, उदय नंदी, अर्जुन भालोटिया, चंदन भुवानियां, राजीव हेतमपुरिया, समीर झा, ईश्वर कुमार, किशोर दास, राजेश रजक, शब्बीर अली, शशिकांत उपाध्याय, बंटी मिर्धा, पुनीत केतन, राजा मिर्जा, अमरनाथ रक्षित, देवाशीष गोस्वामी, गौतम कुमार, बाबू झा, पप्पू खान, दीपक साह, कन्हाई राउत, विद्यासागर गुप्ता, निरंजन सिंह, किशोर दास, संतोष वर्मा समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता अभियान के उपरांत हेमंत सोरेन दुमका सदर अस्पताल पहुंच कर मरीजों के बीच फल वितरण भी किया।