बैग छीनने पर महिलाओं ने की विक्षिप्त की पिटाई
दुमका : परिजनों की अनदेखी का खामियाजा गुरुवार को मानसिक रोगी सुनील मांझी को भुगतना पड़ गय
दुमका : परिजनों की अनदेखी का खामियाजा गुरुवार को मानसिक रोगी सुनील मांझी को भुगतना पड़ गया। नगर थाना के समीप दो महिलाओं के साथ जाने से इंकार करने पर बैग लेकर भाग रहे सुनील को महिलाओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को शांत कराया। परिजन के अनुरोध और महिलाओं द्वारा किसी तरह की शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
दरअसल रामगढ़ प्रखंड के महुलबना गांव का सुनील मांझी मानसिक रूप से बीमार रहता है। उसका रांची में इलाज भी चल रहा है। गुरुवार को वह घरवालों को बताए बगैर बस से दुमका आया। वह बस स्टैंड से पैदल नगर थाना की ओर आ रहा था। सामने से काम के सिलसिले में बंगाल जा रही दो आदिवासी महिलाओं को रोका। कहा कि वह उसे अपनी कंपनी में काम दिला देगा। उसके साथ काम करने के लिए चलो। महिलाएं उसके पागलपन को भांप नहीं सकीं। उन्होंने जब साथ जाने से इंकार किया तो युवक उनका बैग छीनकर भागने लगा। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। मौके पर पहुंचे एसआइ अशोक तिवारी ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी थाने पहुंचे और पुलिस को चल रहे इलाज के बारे में बताया। दवा आदि का पर्चा देखने के बाद युवक को छोड़ दिया। महिलाओं ने भी किसी तरह की लिखित शिकायत भी नहीं की।