Move to Jagran APP

विश्व आदिवासी दिवस पर हो राजकीय अवकाश

जागरण संवाददाता दुमका चांद -भैरो मुर्मू जुवन आखड़ा और ग्रामीणों ने विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:17 AM (IST)
विश्व आदिवासी दिवस पर हो राजकीय अवकाश
विश्व आदिवासी दिवस पर हो राजकीय अवकाश

जागरण संवाददाता दुमका: चांद -भैरो मुर्मू जुवन आखड़ा और ग्रामीणों ने विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राज्य में राजकीय अवकाश के मांग को लेकर रविवार को सदर प्रखंड के करमडीह गांव में बैठक की।

loksabha election banner

आखड़ा और ग्रामीणों का कहना है कि राज्य आदिवासियों के अबुआ दिवस अबुआ राज के नाम पर बिहार से अलग हुआ लेकिन अफसोस है कि बीस साल पूरे होने के बाद भी अबुआ राज का सपना अब तक साकार नहीं हुआ। आदिवासी बाहुल्य राज्य होने के बाद भी अब तक 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित नहीं किया गया, राजस्थान के साथ अन्य कई राज्यों में इस दिन राजकीय अवकाश होता है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू आदिवासी हैं, इसके बाद भी राजकीय अवकाश नही होना दुखद है। लंबे समय से सरकार से एक मात्र मांग की जाती रही लेकिन किसी तरह की घोषणा नहीं की जा सकी। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दुमका विधान सभा के उपचुनाव पर सभी राजनीतिक पार्टियों से यह पूछा जायेगा कि आखिर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश क्यों नहीं है। बैठक में गुलशन मुर्मू, संतोष हेम्ब्रम, मिसिल मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, बिमल मुर्मू, बुधनी मुर्मू, प्रिया मुर्मू, सिल्वान्ति मुर्मू, पंसुरी मरांडी, मंजुलता सोरेन, सावित्री हांसदा,रक्षित मुर्मू, बबलू मुर्मू, मलोती मरांडी, रवि मुर्मू, आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.