Move to Jagran APP

राज्य सरकार निरंकुश, बढ़ रहीं वारदातें : भाजपा

जागरण संवाददाता दुमका राज्य में बढ़ते अपराध दुष्कर्म और हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 12:28 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 12:28 AM (IST)
राज्य सरकार निरंकुश, बढ़ रहीं वारदातें : भाजपा
राज्य सरकार निरंकुश, बढ़ रहीं वारदातें : भाजपा

जागरण संवाददाता, दुमका :राज्य में बढ़ते अपराध, दुष्कर्म और हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने कहा कि सरकार निरंकुश हो चुकी है। इसलिए वारदातें बढ़ रही हैं। इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गए आंकड़े बताते है कि एक साल में प्रदेश की 1765 घटनाएं हुईं। इनमें महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। तीन दिन पहले रांची के ओरमांझी में युवती की सिरकटी लाश ने राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। प्रशासन मामले का खुलासा करने के बजाय आम लोगों पर सितम ढा रहा है। पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है।

कहा कि दुमका में में भी माफियाओं की मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। काठीकुंड, शिकारीपाड़ा और गोपीकांदर में अवैध रूप से कोयला उत्खनन हो रहा है। इतना ही नहीं यहां का कोयला रातोंरात बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश तक जा रहा है। रोकने की बजाय बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस भी चाहकर कुछ नहीं कर पा रही है। धरना को पिटू अग्रवाल, परितोष सोरेन, लक्ष्मी नारायण सिंह,मनोज पांडेय,पिटू कुमार ,रघुनाथ दत्ता,अजय गुप्ता ,ओम केशरी,बबलु मंडल, प्रवीण सिंह, मुन्ना मिश्रा, नीतू झा, रंजना उपाध्याय,जगदीश राय, विमल मरांडी, ऋषि राज मार्शल व सुरेंद्र केशरी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.