स्मार्ट क्लास शुरू करनेवाला पहला विद्यालय होगा बनकाठी स्कूल
दुमका : सदर प्रखंड स्थिति उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकाठी में सोमवार को बाल समागम कार्यक्रम के तहत खे
दुमका : सदर प्रखंड स्थिति उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकाठी में सोमवार को बाल समागम कार्यक्रम के तहत खेलकूद, वाद विवाद, भाषण व पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बोरा दौड़ में सैमसंग हांसदा, बाबूधन हांसदा, बालिका वर्ग में मीरू मरांडी, माकू मरांडी सफल रही। 100 मीटर दौड़ में बाबूधन हांसदा, सैमसंग हांसदा, बालिका वर्ग में माकू मरांडी व एलीसेवन मरांडी, 200 मीटर दौड़ में राजकुमार सोरेन, भीम मरांडी, बालिका वर्ग में बाले हांसदा, मोनिका मरांडी, 400 मीटर में भीम मरांडी, फिलीमन मुर्मू, बालिका वर्ग में सीनू मुर्मू और लक्खी हांसदा सफल रहीं। लंबी कूद में रवींद्र हांसदा, राहुल राणा, बालिका वर्ग में स्नेहलता मुर्मू, मोनिका मरांडी, ऊंची कूद में माइकल मरांडी एवं पुष्पा हांसदा सफल रहीं।
प्रधानाध्यापक श्याम किशोर ¨सह गांधी ने कहा कि खेलकूद, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में स्कूल की लड़कियों ने जिस तरह बाजी मारी है उसी तरह उन्हें पढ़ाई में भी अच्छा होना चाहिए। राज्य का पहला स्कूल बनकाठी होगा जिसमें इस सत्र से स्मार्ट क्लास भी चलेगा। इसके लिए बोर्ड और प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था कर ली गई है। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बुधन हेम्ब्रम, विजय मरांडी दीपक, पंजियारा, विभूति मंडल, रामानंद मिश्र मौजूद थे।