एसकेएमयू में धूमधाम से मनाया सोहराय
दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर में पहली बार सोमवार को सोहराय पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया। प्रारंभ में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक में मांदर और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए कैंपस से रैली निकाली। रैली में विधायक ताला मरांडी, कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, महिला आयोग की सदस्या डॉ. शर्मिला सोरेन, डीएसडब्ल्यू डॉ. गौरव गांगुली सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल थे।
दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के दिग्घी परिसर में पहली बार सोमवार को सोहराय पर्व
हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया। प्रारंभ में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक में मांदर और ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए कैंपस से रैली निकाली। रैली में विधायक ताला मरांडी, कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, महिला आयोग की सदस्या डॉ. शर्मिला सोरेन, डीएसडब्ल्यू डॉ. गौरव गांगुली सहित विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल थे।
कुलपति ने कहा कि आज विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक दिन है। पहली बार दिग्घी परिसर में छात्रों के पहल पर सोहराय मनाया जा रहा है। कहा कि विवि प्रबंधन का लगातार यह प्रयास रहा है कि संताल परगना की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जाए। हुल दिवस और सोहराय संताल दो महत्वपूर्ण दिवस है। इन दोनों दिवसों को काफी धूमधाम से विवि परिसर में मनाया जाएगा। कुलपति ने छात्रों से कहा कि महीने में एक दिन वे अपनी पारंपरिक पोशाक में विश्वविद्यालय आएं। विधायक ताला मरांडी ने छात्रों को अपनी मूल परंपरा को संभाल कर रखने की आवश्यकता पर •ाोर दिया और छात्रों को नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रहने को कहा। डॉ. शर्मिला सोरेन ने कुलपति से आग्रह किया कि विवि स्थानीय लोक कलाओं को बढ़ावा दे. इस अवसर पर प्रो बीके ठाकुर, डॉ. पीपी ¨सह, डॉ. काशीनाथ झा, डॉ. अजय सिन्हा, डॉ. अनमोल बाबा, डॉ. सुशील टुडू और उप कुलसचिव राजकुमार झा समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।