कहीं गिरा घर तो कहीं पेड़, लोग दहशत में
रामगढ़ तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश रविवार की रात कहर लेकर आई। रविवार की रात रामगढ़ प्रखंड के तीन जगहों पर घर की दीवार गिर गई। वहीं पीपल का विशाल पेड़ गिरने के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। महुबना पंचायत के ठाड़ी गांव के उदय कुमार मांझी का घर एक तरफ पूरा गिर गया जिसके कारण वे लोग बेघर हो गए। वहीं कड़बिधा गांव में पहाड़िया महिला फूलमुनी देवी का घर भी लगातार हो रही बारिश से ढह गया। उसके समक्ष भी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कड़बिधा गांव में ही शंकर शर्मा के घर पर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया।
रामगढ़ : तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश रविवार की रात कहर लेकर आई। रविवार की रात रामगढ़ प्रखंड के तीन जगहों पर घर की दीवार गिर गई। वहीं पीपल का विशाल पेड़ गिरने के कारण पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। महुबना पंचायत के ठाड़ी गांव के उदय कुमार मांझी का घर एक तरफ पूरा गिर गया जिसके कारण वे लोग बेघर हो गए। वहीं कड़बिधा गांव में पहाड़िया महिला फूलमुनी देवी का घर भी लगातार हो रही बारिश से ढह गया। उसके समक्ष भी विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कड़बिधा गांव में ही शंकर शर्मा के घर पर विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। अमरपुर पंचायत के सारंगपानी गांव में कंगनी देवी का पूरा घर गिर गया। वह प्लास्टिक की छावनी बनाकर रहने को विवश है। जामा के भाजपा नेता राजू पूजहर ने उसे मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कुछ जगह पर आंशिक रूप से घर की दीवार गिरने की सूचना है। सोमवार को किसी भी पीड़ित परिवार को कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई।