Move to Jagran APP

एसकेएमयू अंग्रेजी विभाग एलुमनाई संघ के अध्यक्ष कंचनमय व सचिव होंगे सुधोजित

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एलुमनाई संघ का गठन रविवार को किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 07:02 PM (IST)
एसकेएमयू अंग्रेजी विभाग एलुमनाई संघ के अध्यक्ष कंचनमय व सचिव होंगे सुधोजित

दुमका : सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एलुमनाई संघ का गठन रविवार को किया गया। इसके अध्यक्ष कंचनमय चक्रवर्ती एवं सचिव सुधोजीत चटर्जी चुने गए। विवि के मिनी कांफ्रेस हॉल में आयोजित पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। दो सत्रों में आयोजित छात्रों के सम्मेलन में पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन तीन दर्जन छात्र इसमें हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रथम सत्र में छात्र अनूप करमाकर, कंचनमय चक्रवर्ती, गणेश गुप्ता, सुधोजीत चटर्जी, बब्बन सरकार, होरेन हांसदा, प्रदीप दास, प्रो. अंजुला मुर्मू, मलय सामंत, राजेश मुखर्जी ने अपने अनुभवों को साझा किया।

loksabha election banner

समारोह की अध्यक्षता कर रहे अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार झा ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। इससे आने वाले दिनों में सभी एक दूसरे के संपर्क में रह सकेंगे। कार्यक्रम को डॉ. पीपी ¨सह, डॉ. सुधांशु शेखर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. राजीव कुमार ने अध्यक्षता की और एसकेएमयू के एलुमनाई संघ के गठन का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर अनूप करमाकर द्वारा तैयार किए गए कुलपति का पोट्रेट विभागाध्यक्ष को सौंपा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उत्तम उपाध्याय, बब्बन कुमार, सुधोजीत चटर्जी, होरेन हांसदा, शहरोज शेख, सुब्रत इंद्र, तरुण कुमार, सनी गुप्ता समेत कई ने अहम भूमिका निभाई।

ये है अंग्रेजी एलुमनाई संघ की नई कमेटी

मुख्य संरक्षक - कुलपति

संरक्षक - विभागाध्यक्ष

अध्यक्ष - कंचनमय चक्रवर्ती।

उपाध्यक्ष - उत्तम उपाध्याय, अनुपम साहा।

सचिव - सुधोजीत चटर्जी।

संयुक्त सचिव - होरेन हांसदा, मो. शोरिफ हुसैन।

कोषाध्यक्ष - तरुण कुमार।

प्रवक्ता - बब्बन कुमार, शहरोज शेख।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.