विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा में जाते ही हेमंत की भाभी ने परिवार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा, JMM को दे डाली खुली चुनौती

Published: Fri, 05 Apr 2024 05:05 PM (IST)

झामुमो से भाजपा में शामिल होने के बाद बतौर लोकसभा प्रत्याशी गुरुवार को पहली बार दुमका पहुंची सीता सोरेन ने ...और पढ़ें

पार्टी नेताओं के साथ सीता सोरेन की फोटो।
पार्टी नेताओं के साथ सीता सोरेन की फोटो।

राजीव, दुमका।  झामुमो से भाजपा में शामिल होने के बाद बतौर लोकसभा प्रत्याशी गुरुवार को पहली बार दुमका पहुंची सीता सोरेन ने झामुमो पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो में अब कोई भविष्य नहीं है। झामुमो के कार्यकर्ता हमारे संपर्क में हैं।

सीता सोरेन ने झामुमो पर बोला हमला

सीता ने कहा कि झामुमो के मंत्री और नेता सब दलाल हो गए हैं। जेब गर्म करने में लगे हैं। इन्हें झारखंड के विकास से कोई मतलब नहीं है। झारखंड सरकार पूरी तरह फेल्योर है। राज्य में भ्रष्टाचार हावी है। जमीन की लूट मची है। खनिज व कोयला की तस्करी कर झारखंड को खोखला किया जा रहा है। 24 साल में अब तक समग्र विकास नहीं हो सका है।

मोदी के विचारों से समग्र विकास संभव: सीता सोरेन

सीता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। कहा कि मोदी के विचारों से ही समग्र विकास संभव है। भाजपा में नारी शक्ति का सम्मान है।

कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड के युवाओं को उनका हक मिलेगा। रोजगार मुहैया कराई जाएगी। पेपर लिक मामले की जांच करा इसमें शामिल गिरोह पर कार्रवाई होगी।

14 सीटों पर जीतेगी भाजपा: सीता

कहा कि इस बार भाजपा सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगी। एक सवाल पर कहा कि उनके पति स्व.दुर्गा सोरेन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी। उनके मौत की जांच कराने की मांग कई बार कर चुकी हैं, लेकिन उनके इस मांग को हमेशा टाल दिया गया।

कहा कि अब भाजपा में शामिल होने के बाद वह अपने पति स्व.दुर्गा सोरेन की मौत की जांच की मांग कर रही हैं। इससे पूर्व पहली दुमका के चुनावी कार्यालय पहुंची सीता सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके उपरांत यहां एक बैठक हुई और इससे पूर्व परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सीता सोरेन का पार्टी में स्वागत करते हुए लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एकजुटता व समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: 

दुमका सीट पर अब जमकर होगा 'खेला', JMM ने उतारा अपना उम्‍मीदवार; रिश्‍ते में सीता सोरेन के लगते हैं चाचा

Hemant Soren: 'पुलिस जांच पर भरोसा नहीं...', अब ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दाखिल की याचिका, ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।