शिकारीपाड़ा के मजदूर की लददाख में मौत
शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढेबाडीह गांव के रहने वाले 31 वर्षीय मजदूर आलम अंसारी की शुक्रवार को कार्य के दौरान लद्दाख में मौत हो गई। वह लद्दाख की हिमांक परियोजना में कार्य करता था। मौत की खबर सुनकर गांव व घर में शोक की लहर दौड़ गई। मजदूर नेता मो. सिराज ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया और वाटसएप पर उसका मृत्यु प्रमाण मंगवाया। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर शव को दुमका भेजने का अनुरोध किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उसका शव भेज दिया जाएगा। इधर पति की मौत के बाद जुलेखा बीबी का बुरा हाल है। उनका कहना है कि बाों को छोड़कर पति कमाने के लिए बाहर गया था। बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा : प्रखंड के ढेबाडीह गांव के रहने वाले 31 वर्षीय मजदूर आलम अंसारी की शुक्रवार को कार्य के दौरान लद्दाख में मौत हो गई। वह लद्दाख की हिमांक परियोजना में कार्य करता था। मौत की खबर सुनकर गांव व घर में शोक की लहर दौड़ गई।
मजदूर नेता मो. सिराज ने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया और वाटसएप पर उसका मृत्यु प्रमाण मंगवाया। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर शव को दुमका भेजने का अनुरोध किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उसका शव भेज दिया जाएगा। इधर पति की मौत के बाद जुलेखा बीबी का बुरा हाल है। उनका कहना है कि बच्चों को छोड़कर पति कमाने के लिए बाहर गया था। बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई। कई बार फोन पर बात हुई, हर बार कहते थे कि घर आना चाहते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं आ पा रहे हैं। वह पति का एक बार चेहरा देखना चाहती है। बेटे मिस्टर व अरमान अंसारी लगातार पिता को देखने की रट लगा हुए थे। मौत की खबर सुनते ही ढेबाडीह गांव में मातम फैल गया।