Move to Jagran APP

खनिज संपदाओं की लूट झामुमो को बर्दाश्त नहीं: शिबू सोरेन

shibu soren. शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता को हक व अधिकार के लिए आगे आना होगा और शिक्षा को पहला हथियार बनाना होगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 02:12 PM (IST)
खनिज संपदाओं की लूट झामुमो को बर्दाश्त नहीं: शिबू सोरेन
खनिज संपदाओं की लूट झामुमो को बर्दाश्त नहीं: शिबू सोरेन

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका के खिजुरिया में दो फरवरी को होने वाले झामुमो के 40वें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा कि झामुमो ने संघर्ष और आंदोलन के दम पर अलग झारखंड राज्य लिया है। अब इसे बचाने व संवारने की बारी है। कार्यकर्ताओं को इस दिशा में आगे आना होगा। शिबू ने कहा कि केंद्र की निगाह यहां की अकूत खनिज-संपदा पर है। इसकी लूट झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। एक साजिश के तहत झारखंडियों को इसके लाभ से वंचित किया जा रहा है। बाहर से आए लोग यहां अमीर बन रहे हैं और यहां के आदिवासी-मूलवासी मजदूरी के लिए पलायन करने को विवश हैं।

loksabha election banner

शिबू ने कहा कि झारखंड की जनता को हक व अधिकार के लिए आगे आना होगा और शिक्षा को पहला हथियार बनाना होगा। कहा कि बदलते समय को पहचान कर आगे बढ़ने की दरकार है। पार्टी के 40 वां स्थापना दिवस के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए शिबू सोरेन ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक वेशभूषा में संताल परगना के कोने-कोने झामुमो कार्यकर्ता दुमका पहुंचें और अपनी एकता का प्रदर्शन करें। कहा कि दो फरवरी को दुमका और चार फरवरी को धनबाद में झामुमो का विशाल स्थापना दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं।

इससे पूर्व पार्टी के युवा नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 चुनावी वर्ष है। इसलिए इस वर्ष का दो फरवरी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान से मिशन 2019 का आगाज करते हुए झामुमो भाजपा भगाओ झारखंड बचाओ का एलान करेगी। कहा कि झामुमो इस माटी की पार्टी और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन यहां के दबे-कूचलों की आवाज हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-एक घर में जाकर झामुमो की नीतियों को बताएं और घर-घर में झामुमो का झंडा लगाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.