Move to Jagran APP

माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ देगा एक दिन का वेतन

दुमका झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अपील पर संताल परगना प्रमंडल के सभी कोटी के माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संताल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के जिला इकाइयों द्वारा वॉट्सएप द्वारा लिए गए निर्णय एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संताल परगना प्रमंडल इकाई के कार्यकारणी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष में दान स्वरूप कटौती कराएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 06:21 AM (IST)
माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ देगा एक दिन का वेतन
माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ देगा एक दिन का वेतन

दुमका : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अपील पर संताल परगना प्रमंडल के सभी कोटी के माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संताल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के जिला इकाइयों द्वारा वॉट्सएप द्वारा लिए गए निर्णय एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संताल परगना प्रमंडल इकाई के कार्यकारणी द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आधार पर

loksabha election banner

मुख्यमंत्री राहत कोष में दान स्वरूप कटौती कराएंगे। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष दिलीप कुमार झा एवं सचिव विनय कुमार भगत ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

बताया कि झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अपील एवं झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के संताल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के कार्यकारणी द्वारा वॉट्सएप के माध्यम से निर्णय लिया गया।

राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो एवं राज्य महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह ने प्रमंडलीय कार्यकारणी द्वारा लिए गए निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में झारखंड राज्य माध्यमिक संघ के साथ-साथ सभी शिक्षक समुदाय सरकार एवं प्रशासन के साथ खड़ा है। राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने कहा कि हम सभी शारीरिक दूरी को बनाए रखते हुए इस महामारी पर विजय करने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं। शिक्षक समुदाय को इस आपदा की घड़ी में सरकार, प्रशासन एवं आमजनों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस ऐतिहासिक एवं परोपकारी निर्णय में राज्य सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, राज्य संयुक्त सचिव जसवंत सिंह विजय, प्रमंडलीय सचिव विनय कुमार भगत, दुमका जिला के बुलबुल कुमार, काशीनाथ महतो, आशीष कुमार साहा, बबन सरकार, नीलाम्बर कुमार साहा, देवघर जिला के मोहन कुमार साह, सुबल कुमार सिंह, विद्या प्रसाद मिश्र, जामताड़ा जिला के सुशील कुमार मरांडी, उत्तम कुमार मंडल, मधुसुदन महतो, गोड्डा जिला के शम्स परवेज, आशुतोष पांडेय, उदयनंद तिवारी, पाकुड़ जिला के कौशल कबीर, नविता त्रिवेदी, साहिबगंज जिला के शमसुल हक, लाउस हांसदा, मुरलीधर रजक, प्रमंडलीय कार्यकारणी के अजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शंकर प्रसाद यादव, रामप्रवेश साह, खुदीराम वेदिया, अशोक कुमार साह, अनंतलाल खिरहर एवं अरविद कुमार सिन्हा की मुख्य भूमिका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.