Move to Jagran APP

समानुपाती समुदाय के आधार पर कांग्रेस को मिले सीट

शिकारीपाड़ा : संताल परगना आदिवासी कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को प्रदेश आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय सेबास्टियन मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पण कर बैठक की कार्यवाही शुरू की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 04:15 PM (IST)
समानुपाती समुदाय के आधार पर कांग्रेस को मिले सीट
समानुपाती समुदाय के आधार पर कांग्रेस को मिले सीट

शिकारीपाड़ा : संताल परगना आदिवासी कांग्रेस की प्रमंडल स्तरीय बैठक रविवार को प्रदेश आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय सेबास्टियन मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पण कर बैठक की कार्यवाही शुरू की।

loksabha election banner

पार्टी नेताओं ने देवघर में आयोजित कांग्रेस लाओ देश बचाओ रैली की सफलता की समीक्षा की। आदिवासी कांग्रेस के जिला व प्रखंड पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही शासन तथा कुव्यवस्था से जनता को मुक्ति पाने में यह रैली दिशा और दशा तय करेगी। रैली कांग्रेस के बदलाव लहर को जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में अत्यधिक जोश, संभावनाएं और उम्मीद जगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि संताल परगना के अधिकांश आदिवासी एवं अन्य मतदाताओं की कांग्रेस के प्रति मौजूदा सहानुभूति व रूझान रहने के बावजूद मंच से दुमका एवं राजमहल लोकसभा सीट का जिक्र नहीं किए जाने से जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है जिससे आमजनों में मायूसी छाने लगी है।

डॉ. सुशील मरांडी ने जनता की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ही पांचवी अनुसूची में प्रदत्त आदिवासियों के संवैधानिक हक, अधिकार, स्वशासन तथा जल जंगल जमीन का संरक्षण करने में सक्षम है। क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधित्व में इसके प्रति प्रतिबद्धता की कमी झलकती है। इसलिए पांचवी अनुसूची के संवैधानिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस द्वारा सभी पांच रीजन में समानुपाती समुदाय के आधार सीट पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने पूरे देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद जगाते हुए कहा कि इसके लिए सभी आदिवासी कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोशपूर्वक जनता में संपर्क बनाए रखें।

मौके पर जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष हाबिल मुर्मू, गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, दुमका प्रखंड अध्यक्ष गंगेश सोरेन, रानेश्वर प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुर्मू, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष सुनील हेंब्रम, ईसाहाक हांसदा, प्रकाश सोरेन, अमित हेंब्रम, रंजीत दास एवं अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.